फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवी कलां गांव के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मवी कलां गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में लेखपाल और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर माफिया पर अवैध मिट्टी खनन कराने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मवी कलां गांव के पास कुछ माफिया गरीबों की जमीनों को कब्जाकर उन पर अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह कई बार अधिकारियों से भी कर चुके हैं, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि वह अधिकारियों से उनके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने कहा लेखपाल समेत कुछ संबंधित अधिकारी आरोपियों के साथ मिले हैं।
उन्होंने कहा कि यदि उन माफिया के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसके खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र एसडीएम को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसमें शीला, पूनम, ज्योति, कालू, इलम सिंह, धीरज, नीटू, प्रमोद, पंकज, दिनेश, जयवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें