फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की चौधरान पट्टी में सरकुलर रोड पर संपत्ति से बेदखल करने से नाराज ससुराल वालों ने युवक के परिजनों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान मोहल्ले में खड़ी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से पांच युवकों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने कहा तहरीर आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सरकुलर रोड निवासी फेमुद्दीन का उसके बेटे इमरान से मकान का विवाद चल रहा है। इसके चलते फेमुद्दीन ने इमरान को संपत्ति से बेदखल कर दिया। इससे नाराज इमरान के ससुराल वालों ने मंगलवार को फेमुद्दीन के मकान पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार भी चले। आरोप है कि इमरान के ससुराल वालों ने फेमुद्दीन के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। इस संघर्ष में फेमुद्दीन, उसके बेटे आरिफ, सलमान, साबूदीन ,नदीम व कल्लू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोट लगी हैं, इनके नाम पता नहीं चल सके। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच युवकों को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आयी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें