फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकपाल पर ग्राम सचिव को उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति ने बृहस्पतिवार को लोकपाल के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में लोकपाल पर दुर्व्यवहार करने, भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि झूठी शिकायतों के आधार पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मनरेगा लोकपाल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जांच के नाम पर उगाही की जा रही है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने, उनका उत्पीड़न करने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला मंत्री प्रेम कुमार, जोनी चौधरी, गंगाराम, रवि कुमार, पवन राणा, नीता मौजूद रहे। उधर, लोकपाल अंशु त्यागी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें