संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे निवासी दो महिलाओं के खाते से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से रकम निकालने गई महिलाओं को इसकी जानकारी मिली। बैंक प्रबंधक के मुताबिक यह रकम माइक्रो एटीएम के जरिये निकाली गई है।
दोघट कस्बा निवासी बबीता पत्नी सुनील के खाते से 12 हजार 800 और रेखा पत्नी मोहन के खाते से 8500 रुपये निकाल लिए गए। दोनों महिलाएं बैंक में पहुंची तो इसकी जानकारी मिली। महिलाओं का कहना है कि कई दिन पूर्व उनके खाते से यह रकम निकाली गई है। इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक से मिली, लेकिन उन्होंने इस मामले में थाने जाकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है। उधर, शाखा प्रबंधक अंकित गोस्वामी का कहना है कि दोनों महिलाओं की रकम माइक्रो एटीएम मशीन में अंगूठा लगवाकर निकाली गई है। इसकी शिकायत थाने पर ही दर्ज करानी होगी।