फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से रंगदारी मांगने का प्रकरण---- कोतवाली पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागपत में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी के परिजन - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। तमंचे के बल पर व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से क्षुब्ध परिजनों ने जहां मंगलवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और कोतवाली पुलिस पर तमाम आरोप लगाए। वहीं व्यापारी की हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के व्यापारी विनय जिंदल पुत्र स्वर्गीय वैजनाथ जिंदल के साथ दो दिन पूर्व दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी थी तथा दो लाख की रंगदारी मांगी थी। इससे क्षुब्ध होकर दहशतजुदा व्यापारी ने सोमवार को अपनी दुकान में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने विनय को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में मंगलवार को व्यापारी के परिजन एसपी कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी नीरज जादौन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, व्यापारी की हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया है। वहीं, सीओ हरीश भदौरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मांग करने वालों में अंजू जिंदल, संतोष रानी, सरिता, अनुज मित्तल, मंयक अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें