बड़ौत के बावली गांव में ओवर लाडिंग वाहनों को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : BARAUT
ओवरलोडिंग के खिलाफ बावली गांव के प्लांट पर प्रदर्शन
बड़ौत। ऑल इंडिया ट्रक यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बावली गांव स्थित प्लांट पर पहुंचकर ओवरलोडिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोशल डिस्टेंस के तहत प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव तोमर व प्रधान बावली ओमवीर के संयुक्त नेतृत्व में काफी संख्या में यूनियन के कार्यकर्ता प्लांट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ओवरलोडिंग से जनपद के ट्रक यूनियन के कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंच रहा है, ज्यादातार ओवरलोंडिग वाहन हरियाणा, सोनीपत से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए पहुंच रहे हैं। इससे जल्द ही हाईवे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी है। बाद में सभी एकत्रित होकर तहसील पहुंचे, लेकिन यहां पर एसडीएम के न मिलने पर कार्यकर्ता मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देते हुए लौट गए। मांग करने वालों में रामहरि, डा. बिल्लू, अंकुर तोमर, रमेश, सौरभ तोमर, सन्नी तोमर, आकाश तोमर शामिल रहे।