फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में सोशल डिस्टेंस का पालन कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याएं हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पूर्व यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता और ओमप्रकाश के संचालन में बैठक हुई। इसमें समस्याओं पर मंथन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बाद में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा लॉकडाउन के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों को छोड़कर हर वर्ग के लिए कई घोषणाएं की। इससे किसान परेशान हैं। कहा कि किसानों की गन्ना फसल ही नगदी फसल है, लेकिन पेराई सत्र 2019-2020 का अब तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। जबकि मलकपुर चीनी मिल बंद कर दिया। ऊपर से विद्युत निगम किसानों पर ब्याज सहित बिजली बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिल पर दबाव बनाया जाएगा। इसमें बलजोर सिंह आर्य, विक्रम सिंह आर्य, डॉ. कृपाल सिंह, धीर सिंह, राजगुरू, ओमप्रकाश, चौधरी ब्रजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें