फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बिना मॉस्क व हेलमेट के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बिना मास्क और हेलमेट के काटे चालान
विज्ञापन

बागपत। अनलॉक -एक के पहले दिन कोतवाली और यातायात पुलिस ने सोमवार को वंदना चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और बिना हेलमेट के वाहन दौड़ाने वालों के चालान किए। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बिना नंबर की बाइक लेकर बड़ौत से लोनी डिपो जा रहे दो चालकों का चालान किया। इसके अलावा पुलिस ने चौक के दुकानदारों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस का पाठ भी पढ़ाया तथा निर्देशों की अवहेलना करने पर दुकानदारों के चालान किए। चेकिंग के दौरान नगर के वंदना चौक पर अफरा तफरी मची रही। बाइक चालक पुलिस को देखकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
एएसपी के निर्देश पर किया रोडवेज चालकों का चालान
बागपत। चेकिंग के दौरान कलक्ट्रेट की ओर से आए एएसपी ने बागपत एसओ को बताया कि उनके पीछे दो लोग ड्रेस में बिना नंबर की बाइक पर आ रहे हैं। बाइक आते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनका चालान कर दिया। रोडवेज चालक प्रमोद कुमार व राजीव कुमार ने बताया कि उनकी लोनी डिपो में ड्यूटी है। लॉकडाउन होने के कारण बाइक का नंबर नहीं मिला। पुलिस ने उनकी बाइक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बाइकों से हटवाए स्टीकर
बागपत। चेकिंग के दौरान कोतवाली और यातायात पुलिस कर्मियों ने बाइकों से स्टीकर हटवाएं तथा भविष्य में इस प्रकार के स्टीकर लगाकर न चलने की हिदायत दी।
पत्नी को हेलमेट देना पड़ा मंहगा
बागपत। चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक ने अपना हेलमेट अपनी पत्नी को दे रखा था और बिना मास्क और हेलमेट के बाइक चला रहा था। पुलिस ने बाइक सवार को रोका और उसका चालान कर दिया।
पुलिस ने दौड़कर पकड़े बाइक सवार
बागपत। चेकिंग के दौरान कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर निकलने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने दौड़कर बाइक चालकों को पकड़ा और चालान किया।
इधर-उधर भागे लोग, मची रही अफरा-तफरी
बागपत। चेकिंग के दौरान बाइक सवार इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आए। राष्ट्र वंदना चौक पर बाइक सवारों में अफरा तफरी मची रही। लोग पुलिस को देखकर रास्ते बदलकर निकले।
दुकानदारों को कराया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
बागपत। चेकिंग के दौरान पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी तथा नियमों का पालन न करने पर दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन

किसी ने टी-शर्ट तो किसी से दुपट्टे से ढक लिया मुंह
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक से गुजरने वाले लोगों ने चौक पार करते समय पुलिस ने बचने के लिए किसी ने अपनी टी-शर्ट में तो किसी ने दुपट्टे से अपना मुंह ढक लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें