संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सहकारी बैंक की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस रुकवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे जिले के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी।
रेलमंत्री को भेजे ज्ञापन में सरिता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के काफी लोग हरिद्वार और अजमेर समेत अन्य जगहों पर जाते रहते हैं। यहां पर हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकने के कारण लोगों को दूसरे वाहनों से जाना पड़ता है या फिर बड़ौत जाना पड़ता है। उन्होंने रेलमंत्री से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाने के साथ आरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की।