फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शमशान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
विज्ञापन

छपरौली। क्षेत्र के लूंब गांव में शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार रोकने एवं जोगी समाज की शमशान भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को समाज के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।
लूंब में शुक्रवार को जोगी समाज की महिला सुरेश देवी पत्नी देशपाल की मृत्यु हो गई थी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने लिए शमशान घाट (समाधि स्थल) पहुंचे तो कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया था। शनिवार को जोगी समाज के जोगी समाज के धर्मेंद्र, दीपक, राजीव, रवि व अमित ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को भेजे पत्र में शमशान भूमि से लोगों का अवैध कब्जे हटवाने व भविष्य में दाह-संस्कार रोकने की घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
103 चालान, दस हजार का जुर्माना
बागपत। पुलिस ने शनिवार को जिले भर में चेकिंग अभियान चलाकर 103 चालान कर दस हजार एक सौ रुपये का जुर्माना वसूला है। पुलिस ने शनिवार को कोविड-19 में 45 चालान कर पांच हजार सात सौ रुपये तथा एमवी एक्ट में 58 चालान कर चार हजार चार सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें