बागपत। जिले में शुक्रवार को 31 सत्रों में 2487 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। शुक्रवार को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक में 130 फीसदी और बागपत ब्लॉक में सबसे कम 62 फीसदी टीकाकरण हुआ।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 31 सत्रों में 3100 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 2487 लाभार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। शुक्रवार को बागपत में 700 में से 437, बड़ौत में 600 में से 780, बिनौली में 400 में से 250, छपरौली में 500 में से 330, खेकड़ा में 400 में से 356 और पिलाना ब्लॉक में 500 में से 334 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
98 लोगों ने कराया टीकाकरण
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 98 लोगों को कोरोना वैक्सीन रोधी टीके लगाए गए। सुबह से ही केंद्र पर भारी भीड़ थी। टीकाकरण में अनिता, मुकेश धामा, निर्मला, शालू, पिंकी, दीपचंद आदि का सहयोग रहा। स्वास्थ्य केंद्र पर 2 दिन से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आ रहा है। जिस कारण यहां हंगामा होने पर महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने तरीके से समझा-बुझाकर मामला शांत कराती हैं।