फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दीपक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन में पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए दीपक के परिवार के एक सदस्य को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई। इसको लेकर कस्बे के लोग जल्द ही रेलवे के अफसरों से मिलेंगे।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्मसिंह एसडीओ, हर्ष शर्मा एडवोकेट, विनोद कुमार, सीताराम, मोज कुमार ने सोमवार को रेल मंत्री को भेजे पत्र में मोहल्ला अहिरान के दीपक यादव की ट्रेन में हत्या की घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
उसकी मौत होने से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होने रेल मंत्री से ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने, मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें