फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर गलाने वाली फैक्टरी बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरौजपुर गुर्जर के ग्रामीणों ने सूजरा रोड रेलवे स्टेशन एवं सरुरपुर कला गाधी के रास्ते में टायर गलाने की फैक्टरी को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोग फैक्टरी से निकलने वाले प्रदूषण से परेशान है। उन्होंने डीएम से फैक्टरी बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे। उनका कहना था कि फैक्टरी से निकलने वाले धुएं से क्षेत्र के किसानों की फसल खराब हो रही हैं। प्रदूषण होने के कारण किसान खेतों पर काम नहीं कर पा रहे हैं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मजदूर भी खेतों में काम करने के लिए नहीं आ रहे हैं। गांव में बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। फैक्टरी से थोड़ी दूरी पर इंटर कॉलेज है, इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के लिए फैक्टरी को बंद कराने की मांग की। इसमें सुबोध कुमार, बबीता, देवेंद्र सिंह, महेश पाल, हरपाल, भूरा, अरुण कुमार, ओमबीर सिंह मौजूद रहे।
एसपी से शिकायत की
बागपत। नगर की झंकार गली के जीवन ने एसपी को दिए ज्ञापन में गली के ही एक युवक पर रविवार को मारपीट करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें