फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब की सफाई, किसानों को जरूरत के अनुसार खाद देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहसील सभागार में किसान मजदूर संगठन और अधिकारियों की हुई बैठक
विज्ञापन

-एसडीएम को 27 मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान कराने की मांग की
फोटो संख्या 3

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मंगलवार को तहसील सभागार में किसान मजदूर संगठन और अधिकारियों की बैठक हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और तालाब की सफाई सहित 27 प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने एसडीएम भावना सिंह को एक पत्र सौंपकर इन मांगों को पूरा करने की अपील की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में बिजली, शिक्षा, नगर पालिका, सिंचाई और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने पूर्वी यमुना नहर की सफाई और उसके जीर्णोद्धार में हुए खर्च की जांच की मांग की। उन्होंने डौला गांव से खट्टा तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर बनी सड़क के टूटने की भी जांच कराने को कहा। किसानों ने मांग की कि उन्हें डीएपी और यूरिया उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया जाए। आवारा गोवंश की उचित व्यवस्था करने और हिलवाड़ी इंटर कॉलेज के सामने एचटी लाइन के नीचे जाल लगवाने की भी मांग उठी। कोताना गांव से गुजरने वाले रेत से भरे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की बात कही गई। संगठन ने प्रधानाध्यापकों से गैर-शैक्षिक कार्य न कराने की भी मांग की, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इदरीशपुर गांव के तालाब और बड़ौत में मीरापुर रजबहे से पॉलिटेक्निक स्कूल तक नाले की सफाई पर भी जोर दिया गया। उपभोक्ताओं के मकानों पर जबरन स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। एसडीएम भावना सिंह ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कालूराम, युवा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव बृजपाल ठाकुर, परवेज अहमद, मनोज ठाकुर, इसरार चौधरी, नदीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें