संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के तीर्थकर महावीर हॉल में हुई बैठक में भाजपा की प्रस्तावित जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
पश्चिमी क्षेत्र के जन विश्वास यात्रा के सह-प्रमुख शिवराज सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, कुलदीप भारद्वाज, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, पूर्व विधायक साहब सिंह, डॉ. नीरज कौशिक ने मिशन 2022 की तैयारी को लेकर भी विमर्श किया गया। कहा कि जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को बिजनौर से होगा और एक जनवरी को रामपुर में समापन होगा। बागपत में 23 दिसंबर को यात्रा पहुंचेगी। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि यात्रा एलम बॉर्डर से बागपत में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक को यात्रा का संयोजक और सत्यव्रत आर्य को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गोंड कश्यप, विधानसभा प्रभारी पवन तरार, जिला प्रवासी राजीव जैन, अरविंद संगल, योगेश त्रिपाठी, सुभाष पहलवान, राकेश जैन, अनिता खोखर, डॉ. अमित राणा, प्रदीप ठाकुर, कुलदीप भारद्वाज, नीरज शर्मा, कौशल त्यागी, प्रशांत चौधरी विस्तारक रजत चौधरी, प्रदीप तोमर, गौरव चौधरी, अंकित लपराना, दीपेश तोमर, सभासद योगेश तोमर, दीपक भारती, प्रभात तोमर, जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, विक्रम राणा आदि मौजूद रहे।