फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार व उसके बेटे को पीटने वालों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार व उसके बेटे को पीटने वालों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बड़ौत। दुकानदारों ने एसपी से मिलकर दो दिन पूर्व अमीनगर सराय पर चाय विक्रेता और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर पट्टी मेहर के रहने वाले अशोक शर्मा ने बताया कि सराय रोड पर उनकी चाय की दुकान है। उन्होंने तीन साल पहले एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये और दूसरे व्यक्ति से 28 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। वह छह माह पहले दोनों व्यक्तियों के 10 प्रतिशत ब्याज के साथ लगभग चार लाख रुपये वापस लौटा चुके हैं। उसके बाद भी दोनों आरोपी उस पर साढ़े चार लाख रुपये ब्याज के और बकाया बता रहे हैं। बताया कि दो दिन पूर्व दोनों आरोपी कार में सवार होकर अपने छह साथियों के साथ दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने दुकान पर मौजूद उनके बेटे उमंग शर्मा का सरिया मारकर सिर फोड़ दिया। आरोपित दुकान पर ताला बंद कर फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी एसपी को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर पड़ा सामान दुकान के अंदर रखवाया। पीड़ित ने घटना की कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को पीड़ित पक्ष के लोग बागपत जाकर एएसपी मनीष मिश्र से मिले। एएसपी ने बड़ौत पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें