फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर हत्याकांड के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर ग्रामीणों को अवैध हिरासत मे लेकर यातनाए देने का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

खेकड़ा।
क्षेत्र के गांव बसी निवासी वृद्ध सुखबीर हत्याकांड के मामले में निर्दोष ग्रामीणों का शोषण करने पर पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ खेकड़ा कोतवाली में प्रदर्शन कर कोतवाली प्रभारी से घटना का सही खुलासा करने और निर्दोषों का शोषण न करने की मांग की।
नौ अक्तूबर को गांव बसी निवासी वृद्ध श्रमिक सुखबीर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस पूछताछ के नाम पर गांव के अलग अलग लोगों को कोतवाली में बुलाकर उनसे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के ग्रामीणों के कोतवाली में बुलाकर पूछताछ करने पर सोमवार को देर शाम मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस के रवैया के विरोध में हंगामा प्रदर्शन कर कहा कि सुखबीर हत्याकांड को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ के नाम पर गांव के लोगों को कोतवाली में लाकर दो से तीन दिन तक उन्हें अवैध हिरासत में रखकर उनको यातनाएं दे रही है। मृतक के पुत्र राज कुमार ने कहा पुलिस के इस रवैये से गांव में उनकी रंजिश बढ़ रही है। इससे उनके परिजनों में दहशत है। ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी से घटना का सही खुलासा करने और निर्दोष ग्रामीणों का शोषण न करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें