-अग्रवाल मंडी टटीरी के किसान सांसद व विधायक के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट
-डीएम ने जल्द समस्या निस्तारण का दिया आश्वासन
फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में जमीन अधिग्रहण का चार गुना मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे के लोग सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान, विधायक योगेश धामा के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से जल्द ही मुआवजा दिलाने की मांग की है।
कस्बे के रहने वाले नीरज, प्रहलाद सिंह, बिल्लू, मनोज आर्य, मनोज ने बताया कि उनकी जमीन को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में अधिग्रहण किया गया था। उन्हें जमीन का शहरी सर्किल रेट के अनुसार दोगुना मुआवजा दिया जा रहा है, बल्कि उनकी जमीन ग्रामीण क्षेत्र में है। उन्हें चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। इसके लिए डीएम कोर्ट में मामला चल रहा है। तीन साल में भी मामला का निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता की और ग्रामीण सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की। डीएम ने जल्द ही मामले का निस्तारण कर नियम के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया।