संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लायंस क्लब की ओर से बृहस्पवितार को जैन इंटर काॅलेज में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान क्लब की ओर से हिंदी दिवस पर कराई गई निबंध और सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि काॅलेज में कराई गई निबंध प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, खुशी दूसरे और ध्रुव कुमार, रुद्राक्ष तीसरे स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में खुशी प्रथम स्थान, इकरा दूसरे, तान्या और आरिश तीसरे स्थान पर रहा। बृहस्पवितार को क्लब की ओर से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक अमित जैन, राजपाल शर्मा, विनोद कुमार, एडवोकेट गजेंद्र बली, अरविंद राणा मौजूद रहे।