बाछौड प्रकरण को लेकर ग्राम बसी मे आयोजित बैठक मे शामिल ग्रामीण
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। ग्राम बसी में आयोजित विश्वकर्मा समाज की बैठक में बाछौड़ निवासी मां और दो बेटियों की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन पर दोषी उपनिरीक्षक को बचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग की।
सोमवार को ग्राम बसी निवासी ब्रह्म सिंह के आवास पर बाछौड़ गांव की घटना को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाछौड़ निवासी गीता उर्फ अनुराधा और उसकी पुत्रियों प्रीति और स्वाति के साथ उपनिरीक्षक ने बदसलूकी की। उन्हें मरने के लिए विवश किया। उन्होंने उपनिरीक्षक को मां बेटियों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पुलिस आरोपी उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दे रही है। सभी ने तत्काल उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग की।
अध्यक्षता पूर्व प्रधान रोहताश विश्वकर्मा ने और संचालन बाबूराम ने किया। इस दौरान राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमबीर सिंह, सत्यप्रकाश, मनोज कुमार, मनीष, राजकुमार, प्रमोद, चमनसिंह, भरत सिंह, सतेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, महिपाल सिंह, बीरसैन, विजयपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।