फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ट्यौढ़ी गांव निवासी राजमिस्त्री मेहरबान के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर परिजन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ एसपी से मिले और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ट्यौढ़ी गांव निवासी अंसार ने बताया कि एक जून को उसका बड़ा भाई मेहरबान नौ बजे घर पर आया। उस समय वह पड़ोसी के यहां बैठा था। दो जून को सुबह पांच बजे भाई की पत्नी ने मेहरबान के बेहोश होने की सूचना दी। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने भाई को मृत अवस्था में चारपाई पर मिला। परिजनों ने अधिक शराब पीने के कारण मौत होना समझा। मृतक को दफनाने के बाद पता चला उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शिकायत करने पर पुलिस ने दोबारा शव को क्रब से निकलवाकर जांच की। आरोप है कि एक डाक्टर समेत दो लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की हैं। परिजनों ने एसपी से हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग। एसपी ने घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें शौकत अली, गुलफाम, मेहरदीन, उमरदीन, शरीफ मलखान, नूर हसन, मुस्तकीम, आदिल, ताहिर, शमशाद, शोएल, इंतजार, शौकीन, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें