रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशव सेंटर का शुभारंम करते नगर पंचायत अध्यक्ष जुनैद फरीदी
रटौल। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रसव सुविधा शुरू हो गई है। केंद्र पर प्रसव कक्ष का सीएमओ डाॅ़ तीरथलाल व चेयरमैन जुनैद फरीदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे करीब 15 गांव की महिलाओं को प्रसव के लिए अन्य जगह लेकर नहीं जाना पड़ेगा।
सीएमओ ने कहा कि केंद्र पर अभी प्रसव की सुविधा केवल दिन में सुबह दस से शाम चार बजे तक मिलेगी। यहां सुविधाएं बेहतर होने पर उसे नियमित कर दिया जाएगा और यहां प्रसव रात में भी कराया जाएगा। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को सुविधा दिलाने के लिए कहा, ताकि स्वास्थ्य योजना का लाभ उन्हें मिल सकें।
चेयरमैन ने सीएमओ से वहां जल्द ही स्टाफ बढ़ाने की मांग की, ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत इसके लिए हर सहयोग के लिए तैयार है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डाक्टर मकसूद अनवर, खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डाॅ़ ताहिर, डाॅ़ मीना, नीलोफर, ईशा सांगवान, फार्मासिस्ट परमिंदर, हामिद अली, जावेद मौजूद रहे।