फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के लिए लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे : सत्यपाल

Sun, 08 Apr 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में समारोह में बोलते डा. सत्यपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवेे का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। निर्माण से पहले गड्ढे भरवाए जाने का काम शुरू करा दिया गया है। वेस्ट यूपी के लिए यह लाइफ लाइन जैसा बनेगा। स्कूल, उद्योग और स्वास्थ्य की सुविधाएं बढ़ेंगी। बागपत में सेना की भर्ती और रोजगार मेला लगेगा। 
विज्ञापन

शनिवार को डा. सत्यपाल सिंह ने गेस्ट हाउस के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने सर्वे कर लिया है। गाजियाबाद से शामली के कांधला तक हाइवे का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निर्माण शुरू होने की तिथि का भी एलान कर देंगे। यह हाईवे सिर्फ चार जिले नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यह लाइफ लाइन जैसा होगा और अन्य जिलों को जोड़ेगा। 
हाइवे के निर्माण से बागपत के विकास के दरवाजे खुल जाएंगे। उद्योग, स्कूल, नर्सिंग हाइवे पर स्थापित होंगे। इससे भी बागपत को फायदा होगा। संचालन डा. अनिल चौहान ने किया। ठाकुर प्रदीप सिंह, रामपाल नेहरा, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, मास्टर सूरजपाल, जयकरण, देवेंद्र प्रमुख, रविंद्र राठी, अलका तोमर, मोहन बेदी, पुष्पेंद्र तोमर, सतेंद्र तुगाना, नवीन प्रधान, प्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी, कृष्णवीर त्यागी, इंद्रपाल प्रधान, सुनील चौहान, बाबूराम प्रधान, सतीश त्यागी और डॉ विनोद कुमार चेयरमैन रहे। 
विज्ञापन

वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी में डॉ. सत्यपाल सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सभासद रोहित उर्फ बंटी, श्रीपाल आर्य, मनोज सिंघल, अरविंद शर्मा, हेमकांत आर्य, राजपाल सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें