बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार सुबह टयौढ़ी गांव के पास कोहरे में स्कूल की बस व पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गयी। स्कूल बस में सवार चार बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे को आवागमन सुचारु कराया।
बड़ौत से बच्चों को लेकर एक स्कूली बस बागपत की ओर जा रही थी। जब वह टयौढ़ी गांव के पास पहुंची तो राजस्थान से टमाटर लेकर बागपत की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार चार बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा नसीम अहमद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि कोहरे के चलते भिड़ंत हुई थी। दोनों ही पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे, जिसके बाद दोनों को वहां से भेज दिया गया।