फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के युवक की यमुना में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के मामा के यहां रमाला आया हुआ था युवक, नहाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली के युवक की शनिवार को पूर्वी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक रमाला अपने तीन दोस्तों के साथ रमाला आया था और शाम को चारों यमुना में नहाने गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक युवक शिवम (25) दिल्ली का रहने वाला था। शनिवार को वह अपने तीन दोस्तों दिनेश, विशाल, कुशल चौधरी निवासीगण कृष्णा नगर दिल्ली के साथ रमाला आया था। रमाला में कुशल के मामा राहुल रहते है। चारों दोस्त उनके यहीं आए थे। शाम को चारों दोस्त पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते वक्त शिवम डूब गया। उसे डूबता देख दिनेश, विशाल और कुशल चौधरी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह यमुना से बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मृतक के परिजनों को दिल्ली सूचना भेज दी गई है। कुशल चौधरी की लिखित तहरीर पर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें