छपरौली (बागपत)। चोरी के एक मामले में नई दिल्ली के आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार आदि की टीम ने बुधवार की सुबह छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर गांव में दबिश दी। मगर, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके।
थानाध्यक्ष छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि चामुंडा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नई दिल्ली में ककौर गांव के दो व्यक्ति नौकरी करते थे। कंपनी में हाल ही में थाईलैंड से तरबूज, ककड़ी व खीरे के बीज मंगाए थे। इसमें से कई क्विंटल बीज चोरी हो गया। मामले में ककौर गांव निवासी दो लोगों सहित कंपनी में ही काम करने वाले अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। दिल्ली निवासी तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके है, लेकिन ककौर गांव के दोनों व्यक्ति फरार चल रहे है। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन दोनों फरार हो गए।