दिल्ली से मेट्रो के तार चोरी मामले मे नगर मे एक कबाडी के घर से छापेमारी के बाद कोतवाली पुलिस के साथ
- फोटो : KAHKRA
मेट्रो तार चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने कबाड़ी का घर खंगाला
खेकड़ा। दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस ने दिल्ली से मेट्रो के तार चोरी के मामले मे खेकड़ा निवासी कबाडी के घर छापा मारा। पुलिस ने कबाड़ी और टेंपो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
मालवीय नगर मे एक सप्ताह पूर्व मेट्रो ट्रेन की बिजली लाइन के लाखों रुपए कीमत के तार चोरी कर लिए गए हैं। मालवीय पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। उसकी निशानदेही पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस खेकड़ा कोतवाली मे पहुंची। वहां से पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला मुंडाला निवासी कबाड़ी के घर छापा मारा। पुलिस को तार बरामद नही हो सका। लेकिन पुलिस ने कबाड़ी और टेंपो चालक को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। इसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खेकड़ा में एक कबाड़ी के मकान मे छापेमारी की थी। दो लोगो को हिरासत में लिया गया है।