फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की भर्ती आज से

Sun, 28 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आज (सोमवार) से करीबन 15 दिन तक चलने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती शुरू होने जा रही है। इस संबंध प्रशासनिक  तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। सुरक्षा व्यवस्था और भर्ती कराने को लेकर सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने कॉलेज परिसर में तंबू लगा दिया है। वहीं अन्य जिलों के युवक भी भर्ती के लिए बड़ौत में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


 आज (सोमवार) से जेवी वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली पुलिस की भर्ती होने जा रही है। इसके लेकर  दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिंतमय निरंजन और एसीपी अशोक त्यागी ने बुधवार और शुक्रवार को कॉलेज का निरीक्षण किया, वहीं रविवार को शाम तक सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने कॉलेज परिसर मेें डेरा डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार करीबन 15 दिन  तक चलने वाली दिल्ली पुलिस भर्ती में 26 हजार युवाओं को मौका मिलेगा। एक बैंच में करीबन 50  युवाओं को एक समूह में दौड़ाया जाएगा। जबकि 1500 युवाओं का एक दिन में शारीरिक परीक्षण होगा। सूत्रों के अनुसार जिन युवाओं ने भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन कर रखा है, उन्हें ही भर्ती के लिए बुलवाया जाएगा।

युवाओं ने डाला डेरा
बड़ौत। सुबह चार बजे से शुरू होने वाली दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए रविवार की रात्रि में कई जिलों के युवाओं ने बड़ौत में डेरा डाल दिया था। नगर के रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों युवाओं ने पूरी रात जाग-जाग कर रात काटी। वहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए रेलवे और जीआरपी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। यह जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी अजय पंवार ने दी। 
विज्ञापन


संघन चेकिंग के बाद ही भर्ती केंद्र में घुसेंगे युवक
बड़ौत। एसीपी अशोक त्यागी ने बताया सोमवार को सुबह करीबन पांच बजे से शारीरिक परीक्षण के लिए युवकों को लाइन में लगाकर संघन चेकिंग के बाद ही भर्ती केंद्र में घुसने दिया जाएगा। भर्ती को निष्पक्षता कराने के लिए एक-एक युवक के कागजातों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें