आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। अवैध हथियार की तस्करी करने वाले बदमाशों की तलाश में मंगलवार को दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने बालैनी में छापा मारा। टीम ने गांव के आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक माह पूर्व बालैनी के दीपक उर्फ फुर्तीला को अवैध हत्यारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी थी। मंगलवार को अन्य आरोपियों की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच की छह सदस्यीय टीम ने अमीपुर बालैनी, बाखरपुर बालैनी तथा हबीबपुर नंगला गांव में छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को अवैध हथियार तस्करी करने वालों की तलाश में छापा मारा।
सांड़ ने हमला कर किसानों को घायल किया
छपरौली। कस्बे में मंगलवार को खेतों पर काम करने गए किसानों पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। इसमें ईश्वर सिंह पुत्र हुकम चंद हालत गंभीर बनी हुई है। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके अलावा सांड़ ने जितेंद्र पुत्र सुखबीर सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। किसानों ने प्रशासन से सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।