फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे परिषदीय स्कूलों में निपुण का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
-निपुण भारत अभियान के तहत मूल्यांकन कर बनाएंगे रिपोर्ट, गणित व भाषा विषय की दक्षताओं की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गणित और भाषा में निपुण बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह बच्चों की शिक्षा का मूल्यांकन करने के बाद डायट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्कूलों को निपुण बनाने के लिए विभाग की ओर से दक्षताएं निर्धारित की गई हैं। गणित और भाषा विषय में बच्चों को निपुण बनाने के लिए जो दक्षताएं निर्धारित की गईं हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को बताया भी गया है और निर्देश भी दिए गए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से इस मूल्यांकन कार्य को गंभीरता से लेने के लिए स्कूलवार विस्तृत योजना तैयार की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ने, लिखने और गणितीय गतिविधियों में बच्चों की समझ कितनी विकसित हुई है। इसे जानना आवश्यक हो गया था। इसको ध्यान में रखते हुए डायट की पहल पर डीएलएड प्रशिक्षु विद्यालयों में जाकर बच्चों की दक्षताओं की जांच करेंगे। यह मूल्यांकन केवल परीक्षण भर नहीं होगा, बल्कि बच्चों के स्तर के अनुरूप शिक्षण की गुणवत्ता को समझने और सुधार के बिंदु तलाशने का भी प्रयास होगा। विभाग की ओर से पहले ही गणित और भाषा विषय के लिए स्पष्ट दक्षता मानक निर्धारित किए जा चुके हैं। टीमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता, गणितीय समझ, शब्द पहचान, संख्या ज्ञान और स्तर-विशिष्ट दक्षताओं का परीक्षण करेंगी। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि दिसंबर माह से मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें