संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांगनौली गांव की बेटी दीपिका राठी के नीट पास करने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। साथ ही ग्रामीणों ने अन्य युवाओं को दीपिका से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील की।
गांगनौली गांव की बेटी दीपिका राठी ने उत्तर प्रदेश नीट परीक्षा परिणाम में 673 अंक लेकर 12717वीं रैंक हासिल की है। इसका पता चलते ही दीपिका के परिवार वाले खुशी से झूम उठे। दीपिका के पिता सतेंद्र राठी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, किरण सिंह राठी, तेज सिंह, सुखबीर सिंह, ओम सिंह, इकबाल डायरेक्टर, वेदप्रकाश, पिंटू आदि मौजूद रहे।