-तितरौदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। तितरौदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंध समिति सदस्य एडवोकेट मनोज कुमार नैन, किरणपाल प्रधान एडवोकेट व देवेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 12 की दीपांशी, रूही, वंशिका जांगिड़, अक्षय ने जीव विज्ञान विषय में डीएनए डबल हेलिक्स संरचना, कक्षा 11 की कनक, संजना ने प्लांट्स सेल (पादप कोशिका), कक्षा 10 की आराध्या, विदुषी, अवनी, इशिका, अनवी, नासिर, उजेफा के समूह ने स्ट्रक्चर ऑफ ह्यूमन आईज पीरियोडिक टेबल चार्ट व न्यूरॉन मॉडल पर मॉडल तैयार किए। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह, संजीव कुमार, अंकुश राणा ने दीपांशी ग्रुप के मॉडल को प्रथम, अवनी ग्रुप के मॉडल को द्वितीय, संजना और कनक ग्रुप के मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी में अतुल बाजवान, परीक्षा राजपूत, आकांक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।