फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसमाज की पंचायत में गाजीपुर बॉर्डर को समर्थन एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसान एकजुट होकर तन मन और धन से रोज गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे समर्थन देने
विज्ञापन

- चमरावल रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित की गई सर्वसमाज की पंचायत
बागपत। सर्वसमाज की पंचायत में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने प्रदर्शन को सफल बनाने का एलान किया गया। गुर्जर महासभा के अध्यक्ष चौधरी करतार पहलवान ने कहा कि किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि कानूनों को सरकार वापस लें। निर्दोष किसानों पर दर्ज मुकदमों को निरस्त किया जाए।
मंगलवार को चमरावल रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर महासभा के तत्वावधान में सर्वसमाज की पंचायत बुलाई गई। अध्यक्ष करतार सिंह पहलवान ने कहा कि सरकार मनमाने रवैये पर उतर आई है। किसानों की बड़ी संख्या में मौत के मामले में भी सरकार नहीं पसीजी। प्रत्येक बिरादरी में किसान है, इसलिए गाजीपुर बॉर्डर के आंदोलन के बिरादरी सिर्फ किसान है। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि एकता के दम पर ही किसान मोर्चे पर फतेह हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि किसान जीत के बाद ही गाजीपुर बॉर्डर से लौटेंगे। इस अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। भाकियू किसानों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संचालन महासभा के सचिव देवेंद्र गुर्जर ने किया। उपाध्यक्ष सौराज सिंह, लीलू प्रधान, वीरेंद्र बैंसला, अमरजीत प्रधान, विकास, नीरज राणा, चमन ठाकुर, राजू प्रधान, संजय प्रधान, हरीश चौधरी, सतवीर खैला, धर्मदत्त शर्मा, ब्रजपाल बिचपड़ी, ब्रह्म सिंह प्रधान, संजय प्रधान, श्याम सुंदर भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें