फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अधिवक्ताओं की हड़ताल बढ़ेगी या नहीं, आज होगा फैसला

Sat, 30 Sep 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को हापुड़ में महासम्मेलन में शामिल हुए। वहीं अधिवक्ता शनिवार को वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे और बैठक कर हड़ताल जारी रखने या समाप्त करने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार की सुबह बसों और कारों में सवार होकर हापुड़ पहुंचे। जहां महासम्मेलन में शामिल हुए और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। हापुड़ में महासम्मेलन में हड़ताल जारी रखने या समाप्त करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने बताया कि हड़ताल को लेकर शनिवार को सभागार में बैठक की जाएगी और उसी के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। शनिवार को हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर महामंत्री कपिल कुमार, नरेंद्रपाल शर्मा, विजय तोमर, धर्मेंद्र, हरेंद्र, संजय, शीतल प्रसाद, प्रशांत, परवीन सिद्दीकी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें