बड़ौत। नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जहां शिक्षक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई।
बैठक में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिक संख्या में शिक्षकों व स्नातक की वोट बनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके क्षेत्र व कार्यभार सौंपा गया। वहां जिला, तहसील, ब्लॉक, बूथ तथा विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन की रूपरेखा तैयार की गई। इनके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए योजना बनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, संजीव कुमार तोमर, सुशील चौधरी, धर्मेंद्र खोखर, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र मान, ललित जैन आदि उपस्थित रहे।