फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बसी में युवक पर लोहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बसी गांव में घर के बाहर खड़े तपश नैन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावर निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बसी गांव निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसका बेटा तपश नैन शनिवार शाम घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही निखिल ने वहां आकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। बताया कि हमलावर ने कुछ दिन पहले उसके बेटे पर गोली चलाई थी। इसमें आरोपी जेल भी गया था। अब जेल से बाहर आने के बाद हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें