सीएए व एनआरसी का समर्थन करने का निर्णय लिया
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीएए व एनआरसी का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश में जगह-जगह सीएए व एनआरसी का विरोध किया जा रहा है। इससे देश के विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीएए व एनआरसी का समर्थन करता है और लोगों को भी इस संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकालने पर भी विचार किया गया। स्वागत करने वालों में अमित दीक्षित, प्रांजुल, हैप्पी शर्मा, अक्षय, दीपांशु, विनित स्वामी, आकाश, गौरव भारद्वाज, दीपक, अनुज, प्रदीप, मुकुल शामिल रहे।