फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत हादसे में 13 की मौत: पसलियां टूटकर दिल और गुर्दे में घुसीं, कुचले गए सिर; सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 08 Sep 2026 08:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के बड़गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। हर मृतक के शरीर पर 10-12 अंदरूनी चोटें मिली हैं। सिर फटने और पसलियां टूटने के बाद ज्यादा खून बहने से मौत होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
सुगमपाल, प्रेम सिंह, रामेश्वर, जयसिंह (ऊपर), बेगमवती, भगवंती, मुन्नी देवी और मूर्ति देवी। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की साइड लगने से पिकअप पलटने पर श्रद्धालु कई फीट ऊपर उछलकर एक्सप्रेसवे पर गिरे तो अधिकतर की पसलियां टूट गईं। पसलियां टूटकर अंदर ही किसी के गुर्दे में तो किसी के दिल में जा घुसीं। वहीं लोहे में टकराने से कई के सिर फूट गए और पिकअप के नीचे आने पर सिर कुचले गए। ज्यादा खून बहने से छह लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी के शरीर पर 10 से 12 चोटें अंदरूनी और बाहर मिली हैं।
विज्ञापन

 

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास रविवार रात कैंटर की साइड लगने से राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से वापस घर जा रहे बदायूं जिले अल्लापुर चमारी, निजामपुर, चेतू नंगला, मदारपुर उसमानपुर, सराय मड़िया खागी के 13 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 22 घायल हो गए थे। 13 मृतकों में से छह का पोस्टमार्टम बागपत जिला अस्पताल में हुआ और छह का मेरठ मेडिकल कॉलेज तो एक का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कराया गया।
 

बागपत में जिनके शवों का पोस्टमार्टम हुआ, उन सभी की मौत चोट लगने के बाद ज्यादा खून बहने से होना सामने आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मृतकों के 10 से 12 अंदरूनी चोटें मिलीं, जिनकी पसलियां टूटकर गुर्दे और दिल में घुसी मिलीं। आशंका जताई जा रही है कि पिकअप पलटने पर अंदर बैठे श्रद्धालु एक्सप्रेसवे व एक-दूसरे के ऊपर गिरकर घायल हो गए थे। 
 
विज्ञापन

इनकी हुई थी मौत
हादसे में मुन्नी यादव (55), उनके पति जयसिंह उर्फ साधु यादव (60) पुत्र मुंशी, देवर प्रेमसिंह यादव निवासी अल्लापुर चमारी, दीक्षा (2), उसके भाई सौरभ (4) पुत्र विकास यादव निवासी सराय मुड़िया खागी, मूर्ति देवी (60) पत्नी थान सिंह, भगवती यादव (45)पत्नी छत्रपाल, जितेंद्र यादव (10) पुत्र नैनपाल, रामेश्वर यादव (80) पुत्र सूबेदार सिंह, अवनीश निवासी अल्लापुर चमारी, मुनीम यादव (45) पुत्र आनन्द कुमार निवासी गौसपुर बिनावर, बेगमवती यादव (60) पत्नी मुन्नालाल निवासी निजामपुर, शुगड़पाल यादव उर्फ सुगमपाल (35) पुत्र नेत्रपाल निवासी चेतु नंगला की मौत हो गई थी।

ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मस्जिद कमेटी प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई रिट, सरकार को बनाया विपक्षी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें