खेकड़ा। नगर स्थित प्राचीन बाबा काले सिंह मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर की नालापार बस्ती स्थित बाबा काले सिंह मंदिर सबसे प्राचीन और मान्यता वाला है। वर्ष 2012 से मंदिर में उत्तराखंड निवासी अनिल गौनियाल पुजारी हैं। पुुजारी मंदिर परिसर में ही रहते हैं। वह शुक्रवार रात नगर निवासी एक युवक मंदिर पहुंचा। पुजारी ने संदिग्ध गतिविधियां देख उसे टोका। इससे वह आक्रोशित हो गया। वह पुजारी से गालीगलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुजारी ने रात में ही कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। इस पुलिसकर्मी मंदिर पहुंचे परंतु तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मामले की जानकारी पाकर शनिवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके बाद पुजारी ने श्रद्धालुओं के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।