फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल में जहरीली शराब से हुई मौत : योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चमरावल में जहरीली शराब से हुईं मौत : योगेश धामा
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि चमरावल गांव में सामान्य मौतें नहीं हुई हैं। जहरीली शराब से जानें गई हैं। ग्रामीणों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। वह अधिकारियों के नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़े हैं। ग्रामीणों को किसी से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

मृतक श्याम लाल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे योगेश धामा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मरने वालों की उम्र अधिक नहीं थी। एक साथ तो इस तरह बुजुर्ग भी नहीं मरते हैं। यह सिर्फ शराब का नहीं, जहर से मौत का मामला है। मिलावटी शराब के कारण मौतें हो गई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने क्या रिपोर्ट दी है, उन्हें जानकारी नहीं है। चमरावल के लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें