बालैनी। थाना क्षेत्र के घटोली गांव के समीप हिंडन नदी में एक युवक का शव मिला। उसकी शनाख्त नहीं हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार दोपहर क्षेत्र के घटोली गांव के समीप हिंडन नदी में एक युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बालैनी पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकला। उसकी शनाख्त नहीं हो पाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि शव नदी में बहकर आया है। यहां झाड़ियों में अटक गया। इस बारे में बालैनी पुलिस का कहना है कि उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। शरीर पर चोट का निशान भी नहीं है। शव करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।