संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। अंगदपुर गांव में मंगलवार को एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अंगदपुर गांव निवासी रशीद का 36 वर्षीय पुत्र आशु गांव में ही कल्लू के मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मकान के निचले हिस्से में रह रही असगरी ने मंगलवार को कमरे में आशु का शव फांसी पर लटका देख शोर मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुच गयी। शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना है कि आशु की पत्नी आयशा अपने पांच बच्चों को लेकर लगभग आठ माह पहले मायके चली गई थी। इसके बाद आशु परेशान, वह शराब का भी पीता था। प्रथम दृष्टा जांच में आत्महत्या करना सामने आया है।