फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बसी अंडरपास के निकट रेलवे लाइन के किनारे बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे किसानों ने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों को बुलवाकर मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। वह कॉफी कलर की पेंट और हरे रंग की लाइनदार टीशर्ट पहने हुए था। पैरों में हवाई चप्पल थी। उसके शरीर पर चोट का भी कोई निशान दिखाई नहीं दिया। दाहिने हाथ पर ओम का निशान भी बना हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें