फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूल गया चाची की दहेज हत्या में नामजद आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में शुक्रवार की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों को दहेज हत्या में नामजद किया। आरोपी बनाए गए मृतका के भतीजे का शव शनिवार को पाबला गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर, घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव में शुक्रवार की रात रूखसार पत्नी शादाब की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता फैज मोहम्मद ने पति शादाब, नाहिद, शेरखान, समीर, जेठ वकील पुत्र इकबाल, शाहनवाज पुत्र वकील, जेठानी शाइस्ता और आयशा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को इस मामले में आरोपी बनाए गए मृतका रूखसार के जेठ वकील के बेटे शाहनवाज का शव पाबला गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पर सीओ सदर ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार, एसएसआई जाहिद खान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शाहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि चाची की मौत के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उधर, रूखसार का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें