फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने निकले तो जाना पड़ेगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा, विजयनगर, अहिरान में अब तक 17 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके है। इसके चलते इन दोनों मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया था। इसके बावजूद दोनों मोहल्लों के लोग घरों में नहीं रुक पा रहे हैं और बल्लियां हटाकर बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को एसडीएम राजपाल सिंह ने कोतवाली में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर को कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को हॉटस्पॉट क्षेत्र की सभी गलियों को पूर्ण रूप से सील कराने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी को हॉटस्पॉट व सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें