फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर के जंगल में एक ईंट भट्ठे के पास पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मृतक के बहनोई ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के गांव बस्तम नगर जनपद मालदा निवासी 20 वर्षीय सागर पुत्र अनिल खेकड़ा क्षेत्र के गांव फखरपुर में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। थाना दोघट क्षेत्र के गांव आजमपुर मुलसम निवासी बहनोई राजबीर और बहन लता भी उसके साथ मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ मजदूरों ने सागर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। उधर, मृतके के बहनोई राजबीर ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात सागर भट्ठे पर ही सोया हुआ था। सुबह उसका शव एक पेड् पर लटका मिला। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें