बागपत। नैथला गांव के समीप यमुना में नहाते समय एक युवक डूब गया था। दो दिन से गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगी हुई थी। शनिवार को गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने नैथला गांव के पास से युवक के शव को बरामद किया। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहम्मदपुर राय सिंह मुजफ्फरनगर का सोनू फैजपुर निनाना गांव में अपने मामा जयवीर सिंह के यहां आया ुथा। बृहस्पतिवार को युवक अपने मामा के लड़के संदीप कुमार और उसके एक साथी सागर के साथ नैथला गांव के समीप यमुना नदी में नहाने के लिए गया । नदी में पानी अधिक होने के कारण तीनों युवक डूबने लगे। संदीप और उसका साथी सागर किसी तरह यमुना से बाहर निकल आए, मगर सोनू डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। युवक की गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को नैथला गांव के पास से ही युवक कर शव बरामद किया। युवक का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है।