फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से बड़ौत पहुंचा संक्रमण, गली नंबर एक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गाजियाबाद के बैंक कर्मचारियों को मिले कोरोना संक्रमण का असर बड़ौत तक पहुंच गया है। बड़ौली रोड की गली नंबर एक में रहने वाले बैंक कर्मी को कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्मचारी रोजाना घर से बैंक में आवाजाही कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के चार सदस्यों को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पॉजिटिव मिले कर्मचारी को सरूरपुर से खेकड़ा स्थित कोविड अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के एक बैंक के कर्मचारी पॉजिटिव मिले थे। बड़ौत की पट्टी मेहर बड़ौली रोड की गली नंबर एक में रहने वाला कर्मचारी इसी बैंक में काम करता था। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर इस कर्मचारी का सैंपल जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार देर रात 19 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें बैंक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारी को सरूरपुर कलां से खेकड़ा अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा परिवार के चार सदस्यों को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। भेजे गए सदस्यों में कर्मचारी की पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। कॉलोनी को सैनिटाइज कराया गया है। गली को सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मी तैनात है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

किस-किसके संपर्क में आया था बैंक कर्मचारी
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि कर्मचारी जिन लोगों के संपर्क में आया था, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें