फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: नींद से जागकर कमरे से बाहर निकले परिजन, आंगन में पेड़ से बेटी का शव लटका देख पांव तले खिसकी जमीन

Fri, 20 Dec 2024 12:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में नाैंवी कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। उसका शव घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में कक्षा नाै की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। छपराैली थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर के आंगन में खड़े पेड़ पर नौवीं कक्षा की छात्रा का शव लटका हुआ मिला। परिजन बाहर निकले तो बेटी का शव देख उनके पांव तले जमीन खिसक गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


रात को परिजनों के साथ सोई थी छात्रा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव
नांगल गांव की रहने वाली छात्रा गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ घर में सोई थी। सुबह करीब पांच बजे परिजन नींद से जागे तो छात्रा कमरे मे नहीं मिली। इसके बाद परिजनो कमरे से आंगन में पहुंचे तो बेटी का शव पेड़ से लटका देख उनके होश उड़ गए। आंगन में खड़े पेड़ पर फांसी के फंदे पर छात्रा का शव लटका था। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और ग्राम प्रधान जगबीर वहां आ गए।

उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना देकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच की। मृतका के परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें