फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ ने ईओ खेकड़ा से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बीते दिनों जलकल परिसर खेकड़ा के गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में 84 में से 55 पशु ही खोर पर मिले थे। कुछ पशु गोआश्रय स्थल के बाहर घूमते हुए मिले थे। इसके अलावा केंद्र पर पशु चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे। डीएम राजकमल के निर्देश पर डीडीओ हुबलाल ने ईओ खेकड़ा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीडीओ हुबलाल ने बताया कि डीएम राजकमल के निरीक्षण में परिसर और पीने के पानी की हौद में भी गंदगी मिली थी। केयर टेकर ने गोआश्रय स्थल में 84 पशु बताए थे, जबकि खोर पर 55 पशु मिले थे। कुछ पशु पानी की टंकी की ओर बैठे व घूमते मिले, जबकि छह-सात पशु गोआश्रय स्थल के बाहर घूमते हुए मिले। पशुओं की देखभाल के लिए तैनात पशु चिकित्सक मुकेश गुप्ता मौके पर नहीं मिले थे। केयर टेकर से पूछे जाने पर उसने बताया था कि पशु चिकित्सक काफी दिनों से केंद्र पर नहीं आ रहे है। डीएम के आदेश पर ईओ खेकड़ा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीडीओ ने ईओ को डीएम के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने व एक प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें